मिशन हरियाली – ‘एक पेड़ माँ के नाम’ by Jan Seva Trust Siwan

जन सेवा ट्रस्ट, सिवान द्वारा 28 सितम्बर 2025 से 🌳 “मिशन हरियाली – एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस विशेष Tree Plantation Drive in Siwan का उद्देश्य है पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु और हरियाली भरा जीवन सुनिश्चित करना।

✨ इस अभियान की मुख्य विशेषताएँ

  1. प्रत्येक सदस्य और स्थानीय नागरिक कम से कम एक पौधा अपनी माँ के नाम लगाएंगे।
  2. उपहार, सम्मान और भेंट स्वरूप पौधा देने की परंपरा शुरू की जाएगी।
  3. लगाए गए पौधों का संरक्षण और देखभाल की जिम्मेदारी भी ली जाएगी।
  4. समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और हरित भविष्य का संदेश दिया जाएगा।

📅 कार्यक्रम की शुरुआत

तारीख: 28 सितम्बर 2025 (रविवार)

स्थान: श्री गढ़ी धाम, नया टोला, कैराताल के पास, जन सेवा ट्रस्ट कार्यालय परिसर एवं आसपास

पहला लक्ष्य: कम से कम 200 पौधों का रोपण

🌱 हमारे उद्देश्य

सिवान और आसपास के क्षेत्रों में हर साल हजारों पौधों का रोपण करना।

समाज को यह संदेश देना कि – “एक पेड़ माँ के नाम, धरती के कल्याण के नाम।”

Green Siwan, Clean Siwan के सपने को साकार करना।

👉 जन सेवा ट्रस्ट, सिवान सभी नागरिकों से अपील करता है कि इस Tree Plantation Campaign से जुड़ें और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने में योगदान दें।

📌 संपर्क करें:
Jan Seva Trust Siwan
📍 Near Gadhi Dham, Naya Tola, Kairatal, Siwan, Bihar – 841227
📧 Email: jansevatrustt@gmail.com
📞 Phone: 9523841227